Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कैफे संचालक ने की छेड़छाड़, महिला एसआइ ने पीड़िता को धमकाया

45

इंदौर। लिंबोदी निवासी महिला ने कैफे संचालक हरसिमरन उर्फ अनमोल भाटिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपित जबरदस्ती घर में घुस गया और अश्लील हरकतें की। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने तीन दिन बाद एफआइआर दर्ज की। आरोप है कि महिला एसआइ अभिरुचि कनौजिया ने पीड़िता से अभद्रता की और झूठी एफआइआर दर्ज कर ली। मामले की शिकायत जोन-1 के डीसीपी आदित्य मिश्रा को की है। पीड़िता समाजसेविका है।

पीड़िता के मुताबिक, अनमोल 12 सितंबर को घर आया जबरदस्ती का प्रयास किया। 13 सितंबर को थाने में शिकायत की, लेकिन टीआइ रवींद्र पाराशर ने बगैर सुनवाई के रवाना कर दिया। तीन बार थाने जाने पर 16 सितंबर को अनमोल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। पीड़िता के कोर्ट और थाना में भी कथन दर्ज नहीं करवाए।

समझौता करने के लिए धमकी दी

18 सितंबर को आरोपित ने पीड़िता को रोका और पुन: छेड़छाड़ की और उसके विरुद्ध दर्ज केस में समझौता करने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने उसे समझाने की कोशिश की तो राड से हमला कर दिया। दूसरे दिन पुलिस ने अनमोल की मां की शिकायत पर पीड़िता और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

आरोपित को थाने बुलाकर दे दी जमानत

पीड़िता का आरोप है कि वह उसके द्वारा दर्ज करवाई रिपोर्ट की जानकारी लेने गई तो एसआइ ने नाबालिग बेटे और पति को हवालात के पास बैठा दिया। अनमोल को थाने बुलाकर जमानत दे दी गई। हिरासत में लेने के दौरान भी वह पीड़िता को मैसेज करता रहा। उसके विरुद्ध पूर्व में भी केस दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.