Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

नवरात्रि के एक दिन पहले शनि देव बदलेंगे नक्षत्र, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

29

शनि देव आने वाले अश्विन माह के पहले दिन धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक मंगल और शनि के प्रभाव में होता है। पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर को शनि महाराज का नक्षत्र परिवर्तन होगा। इसके चलते दशहरा और दिवाली दोनों ही पर्व कुछ राशियों के लिए शुभ दिन लेकर आएंगे।

मेष राशि

शनि लाभ स्थान में आ रहे हैं। कर्मफलदाता मेष राशि वालों को भरपूर सहयोग देंगे। राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा। किसी के साथ चल रहे गिल-शिकवे दूर होंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। करियर में सुधार के योग है।

मिथुन राशि

शनि मिथुन राशि के 9वें घर में है। इस कारण बिजनेस और नौकरी में सफलता निश्चित है। काम के सिलसिले में यात्रा होगी। भूमि के क्रय-विक्रय में लाभ होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कर्म प्रधान होने से भाग्य प्रबल रहेगा। विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

शनि की कृपा से पारिवारिक कलह दूर होगी। कोर्ट-कचहरी के फैसलों में सफलता मिलेगी। बहुमूल्य गिफ्ट मिल सकता है। विवाह हेतु रिश्ता आने की संभावना है। लव अफेयर में अधिक मधुरता आएगी। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.