Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

10 दिन बाद बदलेगी किस्मत, 2 राशियों पर सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह की होगी कृपा

37

सभी ग्रहों का अलग-अलग महत्व है। प्रत्येक ग्रह एक विशिष्ट समय पर स्थान परिवर्तन करता है। अक्टूबर महीने की शुरुआत में बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से होगी। 1 अक्टूबर को बुध का कन्या राशि में गोचर होगा। इससे कई राशि के जातकों को गुड न्यूज सुनने को मिलेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को बुद्धि, धन, व्यापार आदि का कारक ग्रह माना गया है। पंचांग के अनुसार, 1 अक्टूबर को रात 08.39 मिनट पर बुध सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा 7 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा। फिर महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है। इनके देवता गणेश जी हैं। मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रंग पीला और शुभ दिन बुधवार है। बुध के गोचर से इस राशि वालों को शुभ परिमाम प्राप्त होने वाले हैं। मिथुन राशि में बुध सुख भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर से चारों तरफ से खुशियां मिलेंगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह समय फलदायी रहने वाला है। इस दौरान करियर में आन वाली बाधाएं दूर होंगी। बुध ग्रह का गोचर भाग्य में वृद्धि करेगा। भगवान गणेश की कृपा से बिगड़े काम बनने लगेंगे। बिजनेस को नया आयाम मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.