Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सेहत के लिए अमृत होता है घी, मसाज करने से मिलते हैं ये फायदे

55

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। घी में ब्यूटिरिक एसिड, ओमेगा-3, फैटी एसिड, विटामिन बी-12, कई सारे विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। शुद्ध घी बहुत अधिक महंगा होता है, इसलिए अधिकांश लोग घी का उपयोग सिर्फ खाने में ही करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि घी से यदि त्वचा पर रोज मसाज किया जाए तो कई फायदे होते हैं।

घी से मसाज के फायदे

स्वाद बढ़ाने के साथ ही घी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यदि रोज चेहरे पर शुद्ध घी से मसाज किया जाए तो स्किन का ग्लो बढ़ जाता है। घी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। घी से मसाज करने से स्किन सॉफ्ट, स्मूद और प्लंप बनी रहती है।

घी में होता है एंटी एजिंग गुण

घी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। यदि घी से रोज मसाज करते हैं तो त्वचा हमेशा जवां रहती है। घी में ओमेगा-3, फैटी एसिड भी होता है, जो रिंकल्स को कम करने में मदद करता है। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया काफी धीमी होती है।

नहीं होती डार्क सर्कल्स की समस्या

घी से मसाज करने से त्वचा में डार्क सर्कल की समस्या खत्म हो जाती है। डार्क सर्कल की समस्या विशेषकर महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, घी डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने के लिए एक औषधि के समान काम करता है। घी से मसाज करने पर चेहरे का अच्छा निखार आ जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

घी से मसाज करने पर शरीर में रक्त संचार में सुधार होता है। इससे मांसपेशियों में दर्द या जकड़न की समस्या नहीं होती है। यदि आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा की है तो सप्ताह में एक दिन घी से मसाज जरूर करना चाहिए।

होठों को रखता है घीर

ठंड के मौसम में होठों की शुद्ध घी जरूर लगाना चाहिए। घी होठों को मुलायम व कोमल रखता है। घी के साथ यदि थोड़ी सी केसर मिलाकर मसाज की जाती है तो त्वचा की चमक बनी रहती है और स्किन मुलायम बनी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.