Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

कार दुर्घटना में व्यापारी व चालक की मौत, पत्नी घायल, कटनी के पास हुआ हादसा

32

निवाली/बड़वानी। निवाली से कटनी इलाज के लिए जा रहे निवाली के सीमेंट व्यापारी की कार कटनी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में व्यापारी व कार चालक की मौत हो गई वहीं व्यापारी की पत्नी गंभीर घायल हैं।

कटनी बायपास के पास हादसा

जानकारी अनुसार निवाली नगर के प्रतिष्ठित सीमेंट व्यापारी तथा पूर्व सरपंच राजेंद्र गोयल के बेटे अंकुश गोयल एवं कार ड्राइवर दयाराम सोलंकी मंगलवार शाम को इनोवा गाड़ी से निवाली से कटनी जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे कटनी बायपास के पास उनका इनोवा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार अंकुश गोयल (37) तथा चालक दयाराम सोलंकी की (30) वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई। अंकुश की पत्नी रुचि गोयल गंभीर रूप से घायल हो गई।

लोगों ने पहुंचाया अस्‍पताल

इस दौरान वहां के एक नागरिक ने इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सरकारी अस्पताल में पहुंचने के बाद रुचि गोयल का इलाज किया। अंकुश एवं दयाराम सोलंकी का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद एंबुलेंस के माध्यम से दोपहर 1.30 बजे वहां से निकले।

निवाली में शोक छाया

इस घटना से निवाली में शोक व्याप्त है। व्यापारी संगठनों ने शोक जताया। नगर में इस घटना की चर्चा पूरे दिन रही। दोनों का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10 बजे निवाली के मुक्तिधाम में किया जाएगा। ज्ञात रहे कि अंकुश गोयल के दो बेटे हैं तथा चालक दयाराम सोलंकी की भी दो बच्चियां है। दोनों परिवारों में इस दुखद घटना की खबर मिलते ही गहरा शोक छा गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना के बाद शोक स्वरूप गुरुवार को निवाली नगर का बाजार बंद रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.