Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

पं धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बसोर समाज का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग को लेकर लगाए मुर्दाबाद के नारे

53

अनूपपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अनूपपुर में बसोर समाज ने जमकर नारेबाजी की। बसोर समाज के लोग इक्ट्ठे होकर थाने पहुंचे और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान के विरोध में बसोर समाज का गुस्सा फूटा है।

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसोर समाज ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बसोर समाज ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने राजस्थान में एक कथा के दौरान कहा कि तुम ब्राह्मण हो तो क्या मैं बसोर हुं जिसको लेकर बसोर समाज ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के नारे लगाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की साथ ही बिजुरी थाना में ज्ञापन सौंपा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.