Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

44

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी को अभिनेता और उनके परिवार के खिलाफ दायर छेड़छाड़ के मामले में 7अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अदालत) रितेश सचदेवा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ मामले में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद शिकायतकर्ता आलिया सिद्दीकी को जवाब के लिए 7 अक्टूबर को पेश होने को कहा है।

पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी 5 आरोपियों को दे दी है क्लीन चिट
सूत्रों के मुताबिक, वकील प्रदीप बालियान ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी 5 आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, नवाज़ुद्दीन के भाई मिनहाज़ुद्दीन ने 2012 में परिवार की एक नाबालिग सदस्य के साथ छेड़छाड़ की थी, जबकि अभिनेता समेत परिवार के विभिन्न सदस्यों ने उसका समर्थन किया था। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने मुंबई में अपने पति और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसे 2020 में मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी मां मेहरुन्निसा, उनके भाई फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और मिनहाजुद्दीन को क्लीन चिट दे दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.