Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि... MP News: मध्य प्रदेश में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया साफ जवाब दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम MP News: मध्य प्रदेश में घटे मतदाता, 2 मंत्रियों को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए वोटर, 5.39 करोड़ बचा वो... अद्भुत नजारा! खजुराहो में जब भरतनाट्यम से मंच पर उतरा 'चक्रव्यूह', अभिमन्यु के युद्ध ने दर्शकों के र... Jabalpur News: नशे में धुत रईसजादे की कार का तांडव, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों को रौंदा PM Modi Speech: 'फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों', कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी का करारा ...

ओबीसी बहुल इलाके में कमल नाथ ने की सेंधमारी, पूर्व भाजपा सांसद थामेंगे कांग्रेस का हाथ

29

भोपाल। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे दलबदल भी तेज होता जा रहा है। भाजपा के बालाघाट से पूर्व सांसद रहे बोध सिंह भगत बुधवार का कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से चर्चा हो चुकी है। इनके साथ बालाघाट जिले के कार्यकर्ता भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

ओबीसी बहुल इलाके में कांग्रेस की सेंधमारी

पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि बालाघाट में इसके पहले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे कांग्रेस की सदस्यता ले चुकी हैं। अब पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं। दोनों नेता अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। बालाघाट जिले ओबीसी बहुल है और अधिकतर सीटों पर जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभाता है। इसे देखते हुए भगत के कांग्रेस में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, बुदनी से भाजपा नेता राजेश पटेल भी बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। टीकमगढ़ से जनपद पंचायत के कुछ पदाधिकारियों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

प्रमोद टंडन का इस्तीफा

इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन ने भी सोमवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। टंडन के साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ता दिनेश मल्हार ने भी इस्तीफा दे दिया था। टंडन 23 सितंबर को इंदौर के गांधी भवन में कमल नाथ की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.