Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

विवादों में मशहूर Rapper, पंजाब में Live Concert से पहले मचा बवाल

52

कैनेडियन रैपर सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट से भारत में भारी आक्रोश फैल गया है। दरअसल, शुभ सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान का समर्थन करता है, पिछले दिनों उसने भारत का विकृत मानचित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद हर तरफ बवाल मच गया है।

एक ट्वीटर यूजर  “Shimorekato @iam_shimorekato ने ट्वीट कर लिखा, खालिस्तानी कनाडाई रैपर और गायक शुभनीत सिंह, जिसे  शुभ के नाम से जाना जाता है, ने भारत का एक विकृत मानचित्र पहले सांझा किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्व, पंजाब शामिल नहीं था, क्या आप जानते हैं कि वह अब चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न क्यों मना रहे हैं? क्योंकि वह अपने कॉन्सर्ट टूर पर भारत आ रहे हैं..उसे भारत में प्रवेश करने और भारतीयों से लाखों पैसे कमाने की अनुमति दी जा रही है, उन्हीं लोगों से जिनके देश को उसने बदनाम किया है। वह इस पैसे का इस्तेमाल भारत के खिलाफ अपने खालिस्तानी प्रोपेगेंडा में करेगा, आखिर में उसने लिखा कि इन खालिस्तानी गायकों से मूर्ख मत बनो, वे सिर्फ दोनों तरफ से अपने दर्शक चाहते हैं।

पंजाब टूर पर आ रहा शूभ 
बता दें कि मुंबई में शुभ का 23 से 25 सिंतबर तक शो है, इसके बाद वह 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ व 7 अक्तूबर को लुधियाना आ रहा है लेकिन उसके आने से पहले ही युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा मुंबई में प्रदर्शन कर शुभ के शो के पोस्टर फाड़े दिए। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई पुलिस से मांग की गई है कि शुभनीत सिंह के शो को रद्द करके उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

विराट कोहली ने किया Unfollow
क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुभ   को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कनाडा स्थित पंजाबी रैपर की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत में भारी आक्रोश फैल गया और उन पर खालिस्तानी अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.