Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

एमबीए प्रथम सेमेस्टर के फेल विद्यार्थियों की फिर से जांची कापियां, आठ से दस नंबर का मिला अंतर

62

इंदौर । अगस्त में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी किया था। विद्यार्थियों ने खराब मूल्यांकन का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय ने तीन विषयों की उत्तरपुस्तिका दोबारा जंचवाई, जिसमें अकाउंट-बिजनेस एन्वायरमेंट विषय में विद्यार्थियों की कापियों में अंक नहीं बढ़े, मगर बिजनेस बिहेवियर की सैंपलिंग में काफी अंतर मिला है। उसके आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उक्त विषय की 200 और कापियों को जांचने का फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं को दस दिनों का इंतजार करना होगा। सैंपलिंग की रिपोर्ट मिलने के बाद विद्यार्थियों की अंकसूची में बदलाव किया जाएगा।

18 अगस्त को एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम आया। 22 फीसद छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा में 10 हजार 300 विद्यार्थी बैठे थे। करीब ढाई हजार छात्र-छात्राएं ही सारे विषय में पास हुए हैं, बाकी सात हजार विद्यार्थी अकाउंट, बिजनेस एन्वायरमेंट और बिजनेस बिहेवियर विषय में फेल हुए। 22 अगस्त को अलग-अलग कालेजों के विद्यार्थी खराब मूल्यांकन को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। अधिकारियों से मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने अकाउंट और बिजनेस एन्वायरमेंट की कापियों को दोबारा जांचने का फैसला लिया। 300-300 उत्तरपुस्तिकाओं की सैंपलिंग करवाई गई।

200 कापियों को दोबारा जंचवाएगा विश्वविद्यालय

28 अगस्त को विद्यार्थियों का एक और गुट विश्वविद्यालय पहुंचा। उन्होंने बिजनेस बिहेवियर में कम अंक दिए जाने की बात कहीं। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी ने 100 कापियों की सैंपलिंग करवाने पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक कापियों में जांचने के दौरान विद्यार्थियों के अंक में काफी अंतर मिला, जिसमें 8 से 10 अंक तक बढ़ेंगे। अब विश्वविद्यालय ने बिजनेस बिहेवियर की 200 और कापियों का मूल्यांकन करना तय किया है।

कुछ और कापियां जाचेंगे

परीक्षा नियंत्रक डा. तिवारी का कहना है कि अकाउंट और बिजनेस एन्वायरमेंट विषय की सैंपलिंग रिपोर्ट आ चुकी है। कापियों में सात से आठ विद्यार्थियों के अंकों में मामूली अंतर मिला है, जिसमें दो से तीन अंक बढ़े हैं। नियमानुसार 10 फीसद अंक का अंतर मिलने पर विद्यार्थियों की मार्क्सशीट में बदलाव किया जाता है। बिजनेस बिहेवियर विषय की कुछ और कापियां जांचेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.