Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

कौन था हरदीप सिंह निज्जर, जिसकी हत्या के बाद बिगड़ गए भारत-कनाडा संबंध

42
सरे (कनाडा)। खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की इस साल 18 जून को कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब उसके शव को कनाडा पुलिस घटनास्थल से ले जा रही थी, तो सिखों के एक समूह ने खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लगाए। वह भारत में अति वांछित उग्रवादियों में शामिल था। उसे अक्सर वैंकूवर के भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते देखा गया था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दो अज्ञात हमलावरों ने सरे, ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब के बाहर 45 वर्षीय निज्जर को गोलियों से भून दिया।

सरकार ने आतंकी घोषित किया था

पिछले कुछ वर्षों में हरदीप सिह निज्जर कनाडा में खालिस्तान समर्थक आंदोलन में एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरा था। भारत सरकार ने निज्जर को जुलाई 2020 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत “आतंकी” घोषित किया था। एनआइए ने सितंबर 2020 में देश में उसकी संपत्ति जब्त कर ली थी। इससे पहले 2016 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था।

अत्याधुनिक बंदूक चलाने का प्रशिक्षण

पंजाब में जालंधर के भारसिघपुर गांव के रहने वाले निज्जर का खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से लंबा संबंध रहा है। वह पाकिस्तान में वार्षिक जत्थों में तारा से मिलता रहा। इस दौरान उसे आइईडी बनाने और अत्याधुनिक बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। निज्जर ने 2015 में कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और लोकप्रिय डेरा नेताओं को निशाना बनाने के लिए भारत भेजने से पहले तीन सिख युवाओं को एके-47 और रूसी स्नाइपर बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.