Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ...

5 मैचों में 25 रन और 6 विकेट ऑलराउंडर का फ्लॉप होना टीम के लिए खतरे की घंटी

44

नई दिल्ली। Asia Cup 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। सुपर-4 के आखिरी मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश से हार गई। टीम इंडिया की बल्लेबाजी खराब रही। शुभमन गिल को छोड़ कोई भी बैट्सैमन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मैच में भी भारतीय खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। भारत ने ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है, लेकिन जडेजा टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं

रवींद्र जडेजा का फ्लॉप प्रदर्शन

एशिया कप के सभी मैचों में रवींद्र जडेजा को खेलने का मौका मिला है, लेकिन वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मच में जडेजा 14 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे और 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ भी महज 7 रन पर पवेलियन लौट गए।

5 मैचों में लिए 6 विकेट

रवींद्र जडेजा नेपाल को छोड़कर किसी भी मैच में गेंदबाजी का छाप नहीं छोड़ पाए। नेपाल के खिलाफ 40 रन देकर 3 विकेट झटके। जडेजा श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 2 विकेट ले पाए। पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर 1 सफलता मिली। इस प्रकार पिछले पांच मैचों में रवींद्र जडेजा ने 25 रन बनाए और 6 विकेट लिए हैं।

एशिया कप 2023 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 87 रन की पारी खेली थी। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 5 रन पर पवेलियन लौट गए। हार्दिक ने पिछले तीन मैचों में विकेट लिए हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ 1-1 विकेट लिया है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.