Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

भगवान गणेश को प्रिय हैं ये 5 फूल, पूजा में अर्पित करने से खुशियों से भर जाएगा घर

57

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा फूलों के बिना अधूरी है। फूलों की सुगंध से जहां वातावरण सुशोभित होता है। वहीं, भगवान भी प्रसन्न होते हैं। वैसे हर देवी-देवता का एक पसंदीदा फूल होता है। अगर उस पुष्प से उनकी पूजा की जाए तो भगवान अधिक प्रसन्न होते हैं। देशभर में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। गणेश पूजा fसे पहले जानिए आप किन फूलों से विघ्नहर्ता की पूजा कर कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार गणेश बुद्धि और सिद्धि के देवता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि वह किन फूलों से खुश होंगे। तो पूजा से पहले जान लें कि भगवान गणपति के पसंदीदा पुष्प कौन-से हैं।

गुड़हल का फूल

गुड़हल का फूल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। अगर उनकी पूजा में यह पुष्प चढ़ाया जाए तो वह समृद्धि प्रदान करते हैं और दुश्मनों का नाश करते हैं।

कुंद फूल

गणेश चतुर्थी पर कुंद फूल विघ्नहर्ता को अर्पित करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

अपराजिता फूल

अपराजिता का फूल शनि को बहुत प्रिय है। यह पुष्प गणेश जी को भी अत्यंत प्रिय है। इस फूल से लंबोदर की पूजा करने से विवाद में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

गेंदे का फूल

सभी पूजा में पीले गेंदे का उपयोग किया जाता है। भगवान गणेश को यह फूल प्रिय है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए गेंदे के फूल की माला सिद्धिदाता को अर्पित करें।

पारिजात का फूल

यह फूल रात में खिलता है। भगवान गणेश यह कोमल और सुंगधित पुष्प प्रिय है। पारिजात के पुष्पों से सिद्धिदाता की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.