Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

37

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच Asia Cup 2023 सुपर 4 का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (15 सितंबर) को खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो में होगा, जहां लगातार बारिश हो रही है। हालांकि इस मैच से भारतीय टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम फाइनल में जगह बना चुकी है। रोहित ब्रिगेड फाइनल से पहले प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कुछ नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है।

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव संभव नहीं

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरेंगे। एशिया कप फाइनल के साथ वर्ल्ड कप में यही सलामी जोड़ी दिखाई देगी। इस बीच खबर है कि श्रेयस अय्यर अपनी चोट से उबर गए हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ वे नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। हालांकि विराट कोहली नंबर 3 पर खेलते हैं, लेकिन उन्हें फाइनल से पहले मैच के लिए आराम दिया जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव को मिल सकता है मौका

केएल राहुल ने वापसी के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने एशिया कप में अब तक दो मैच खेले हैं। इसलिए अगले मैच में उनकी जगह पक्की है। नंबर पांच पर सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। ईशान किशन भी मिडल ओवर्स में अच्छा खेल रहे हैं।

हार्दिक या जडेजा को मिल सकता है आराम

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा या हार्दिक पांड्या में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर की फिर से प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, अक्षर पटेल को भी मौका दिया जा सकता है।

शमी की हो सकती है वापसी

अगर गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है। सिराज की जगह शमी को मौका दिया जा सकता है। यानी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है। उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है जो एशिया कप 2023 के शुरुआती मैच में नहीं खेले थे।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, बुमराह, शमी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.