Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हाई कोर्ट के समीप भाजपा नेता व साथियों ने पुलिस को धमकाया

40

जबलपुर। हाई कोर्ट के समीप आंबेडकर चौक पर दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलते ही ओमती पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक ओर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर मंत्री और उसके साथी थे, तो दूसरी तरफ अधिवक्ता और उसके दो साथी। राजनीतिक भीड़ अधिवक्ता और उसके साथियों पर भारी पड़ी।

दूसरा पक्ष भड़क गया, पुलिस से अभद्रता करने लगा

पुलिस ने विवाद शांत कराने की मंशा से अधिवक्ता को पुलिस वैन में बैठाया। यह देखकर दूसरा पक्ष भड़क गया। पुलिस से अभद्रता करने लगा। यही नहीं अधिवक्ता को पुलिस वैन से खींचकर नीचे उतारने के साथ घेरकर पीट दिया गया। ओमती पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

इस तरह शुरु हुआ विवाद

ओमती पुलिस के अनुसार सदर गली नंबर दो निवासी अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता साथी दिव्यांश यादव और विकास चतुर्वेदी के साथ आंबेडकर के पास खड़ा था। तभी वहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर मंत्री मिर्जा उवैश रजा साथी आजम व जैद के साथ वहां पहुंचा। मामूली बात पर आशुतोष और उवैश रजा के बीच कहा-सुनी हो गई। इस दौरान उवैश और उसके साथियों ने आशुतोष से मारपीट की और हाथ में चाबी फंसाकर उसके चेहरे पर वार किया। इस दौरान उवैश के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में सच्चाई कैद

इस विवाद की जानकारी लगते ही ओमती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम में लगभग छह से सात जवान थे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान आशुतोष और उसके साथियों को पकड़कर पुलिस वैन में बैठा लिया। इस दौरान मोर्चा नगर मंत्री के साथियाें ने एक जवान को हाथ पकड़ा और उसे धक्का देकर वैन तक ले गया। पुलिस जवान लगातार भीड़ को समझाईश दे रहे थे, लेकिन कोई मानने तैयार नही था। तभी मोर्चा नगर मंत्री के साथी पुलिस वैन की तरफ दौड़े और आशुतोष को वैन से नीचे खींच लिया और उससे मारपीट शुरू की। पुलिस जवानों ने बीच-बचाव किया, इसके बाद भी भीड़ में मौजूद युवक गाली-गलौच कर रहे थे।

अधिवक्ता व साथियों पर भी एफआइआर

इधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंत्री के साथी मिर्जा अहमद रजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आशुतोष गुप्ता, दिव्यांश यादव और विकास चतुर्वेदी द्वारा उससे मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में अधिवक्ता और उसके साथियों पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं अधिवक्ता की रिपोर्ट पर मिर्जा उवैश रजा साथी आजम व जैद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा बीच-बचाव किया गया था। यदि पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंचती, तो गंभीर वारदात हो सकती थी। मामले की जांच की जा रही है।

-वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना प्रभारी, ओमती

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.