Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं आमिर खान के बेटे जुनैद, साउथ की इस फेमस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

68

इस साल कई स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ये स्टार किड्स इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे कई स्टार्स ऑनस्क्रीन देखने को मिलने वाले हैं। वहीं, अब एक और नाम सामने आ रहा है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर के बेटे अपना डेब्यू करने के साथ-साथ साउथ की बड़ी एक्ट्रेस संग रोमांस भी करते दिखाई देंगे। किसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना, आमिर के बेटे के लिए किस्मत चमकने जैसा है।

साई पल्लवी के साथ बॉलीवुड डेब्यू

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, जुनैद खान अपना एक्टिंग डेब्यू साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ करने वाले हैं। जुनैद को साई पल्लवी के अपोजिट फिल्म मिली है। इस फिल्म पर उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। दरअसल, जुनैद की अपकमिंग फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। यशराज की फिल्म से वे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं, जो कि एक लव स्टोरी होने वाली है। बता दें कि आमिर खान के बेटे जुनैद ने अमेरिका में दो साल थिएटर किया है। आमिर पहले भी अपने बेटे के डेब्यू की बात कर चुके हैं।

फिल्म मेकिंग में दिलचस्पी रखते हैं जुनैद

आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे इंडस्ट्री में आना चाहते हैं या फिर नहीं, ये उन्हीं पर निर्भर है। मैं उनके लिए कोई भी फैसला नहीं लेना चाहता हूं। वे क्रिएटिव फील्ड और फिल्म मेकिंग में इंटरेस्ट है, जिसके कारण उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की है। उन्हें फिल्मों से ज्यादा थिएटर में दिलचस्पी है। बता दें कि जुनैद पहले भी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ में असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। साथ ही पृथ्वी थिएटर में भी जुनैद एक नाटक में काम कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.