Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

बेरहम दिल: 23 साल के भारतीय छात्रा की मौत पर हंसती रही अमेरिकी पुलिस, Video में यूं मज़ाक उड़ाता हुआ दिखा

29

ह्यूस्टन: अमेरिका के सिएटल में इस साल के शुरू में पुलिस के तेज़ रफ्तार गश्ती वाहन की टक्कर लगने से 23 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत हो गई थी। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी के ‘बॉडीकैम’ (शरीर पर लगे कैमरे) की फुटेज सामने आई है जिसमें वह छात्रा की मौत पर हंसता हुआ और मज़ाक उड़ता हुआ दिख रहा है।

जाहन्वी कंडुला की मौत
इसके बाद, भारत ने गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामले को अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष मज़बूती से उठाया है। सिएटल टाइम्स ने सोमवार को खबर दी कि पुलिस अधिकारी केविन डेव द्वारा चलाए जा रहे वाहन की टक्कर लगने से जनवरी में जाहन्वी कंडुला की मौत हो गई थी। वह 74 किलोमीटर प्रति मील (119 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से गाड़ी को चला रहा था। सिएटल पुलिस विभाग की ओर से सोमवार को ‘बॉडीकैम’ फुटेज जारी की गई जिसमें अधिकारी डेनियल ऑडेरर घातक घटना को लेकर हंसा था और डेव की गलती या आपराधिक जांच की जरूरत को खारिज कर दिया था।

घटना से निपटने के तरीका ‘‘बेहद परेशान” करने वाला
खबर पर टिप्प्णी करते हुए सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत ने सड़क दुर्घटना में कंडुला की मौत होने की घटना से निपटने के तरीके को ‘‘बेहद परेशान” करने वाला बताया। मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “हमने इस दुखद मामले में शामिल लोगों के खिलाफ गहन जांच और कार्रवाई के लिए सिएटल और वाशिंगटन राज्य के स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ वाशिंगटन डीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इस मामले को दृढ़ता से उठाया है।”

Accident के बाद 100 फुट से अधिक दूर जाकर गिरी थी छात्रा
इसने कहा, “वाणिज्य दूतावास और दूतावास सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले पर बारीकी से नज़र रखना जारी रखेंगे।” फुटेज के मुताबिक, सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड का उपाध्यक्ष ऑडरर, गिल्ड के अध्यक्ष माइक सोलन के साथ फोन पर बात कर रहा था और घटना को लेकर वह कई बार हंसा।

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ऑडरर ने कहा कि डेव का वाहन नियंत्रण से बाहर नहीं था। पिछले महीने समीक्षा के लिए अभियोजकों को भेजी गई एक पुलिस जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि डेव 74 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, और टक्कर के बाद कंडुला 100 फुट से अधिक दूर जाकर गिरी थी। इस बीच, सिएटल में केटीटीएच रेडियो स्टेशन के अनुसार, ऑडरर ने कहा कि उसने यह टिप्पणी वकीलों का मजाक उड़ाने के लिए की थी। आंध्र प्रदेश की रहने वाली कंडुला सिएटल में नॉर्थ-ईस्टर्न यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.