Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली में आज से अगले 6 दिन तक बारिश के आसार…इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

40

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। IMD 15 और 16 स‍ितंबर को द‍िल्‍ली में मध्‍यम स्‍तर की बार‍िश होने की संभावना जताई है। राजधानी के मौसम के 19 सितंबर तक हल्की बारिश वाला ही बने रहने की भविष्यवाणी की गई है। बता दें कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

हालांकि IMD ने आसमान में बादल छाए रहने और बाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। IMD द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक 15-16-17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी बंगाल से सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 घंटों में इसके और अधिक स्‍पष्‍ट होने की संभावना है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि अगले 2 से 3 दिनों में यह दक्षिण उड़ीसा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगी। मानसून ट्रफ अभी भी जैसलमेर, कोटा, गुना, बालासोर आदि क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है। वहीं, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर बनी हुई है। उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्‍तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.