Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

मवेशी चराने को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी में पांच लोगों की गई जान, 8 गंभीर रूप से घायल

47

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रेंडा गांव में खेत में मवेशी चराने को लेकर हुए झगड़े में बुधवार को दो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी, जिससे इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुई। शर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच-पड़ताल में यह सामने आया है कि खेत में पशु चराने के मामले में तीन दिन पहले प्रकाश दांगी नामक व्यक्ति ने प्रीतमपाल नामक एक अन्य व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन पुलिस थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रीतम अपनी गायों को चराने के लिए ले कर जा रहा था, इस बीच प्रकाश दांगी ने उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों ही पक्षों के लोग हथियार लेकर एक दूसरे के सामने आ गए और गोलियां चलाने लगे, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में बड़ी तादात में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में मृतकों के शव और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। मामले की जांच कर रहे बड़ौनी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विनायक शुक्ला ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों की पहचान प्रकाश दांगी, रामनरेश दांगी, सुरेंद्र दांगी और राजेंद्र पाल एवं राघवेन्द्र पाल के तौर पर हुयी है। उन्होंने कहा कि सभी मृतकों उम्र 30 वर्ष से अधिक है। भाषा सं रावत रावत रंजन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.