Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जन आशीर्वाद यात्रा में आज यह नेता होंगे शामिल, बीजेपी ने जारी की सूची, लाखों लोगों से संपर्क साधने की होगी कोशिश, यहां देखें लिस्ट

22

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रही है। इन यात्राओं के जरिए आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीजेपी आज अनुपपुर से इस जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत कर रही है। जोकि पांच खंडो में होगी, यहां देखें

यात्रा क्रमांक 1

भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा अनूपपुर जिले के कोतमा सिमरिया चौक से प्रारंभ होगी, उसके बाद यात्रा भानूमाड़ा, दारसागर, बरबसपुर, चोलना, खूंटा टोला, जतहरी, बिलिया फाटक, बस्ती वार्ड, जमुडी, सजहा राजेन्द्र ग्राम, लीला टोला, बेनीबारी, सरई, अमरहा, भमरहा, सिंहपुर होते हुए शहडोल पहुंचेगी। यात्रा में प्रभारी गणेश सिंह, सांसद रीति पाठक, हिमाद्री सिंह शामिल रहेंगी ।

यात्रा क्रमांकः-2-

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद बालाघाट जिले के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के लांझी से प्रारंभ होगी उसके उपरांत यात्रा वारासिवनी, खैरलांजी, कटंगी होते हुए सिवनी पहुंचेगी,यात्रा में केन्द्रीय फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल होंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे ।

यात्रा क्रमांकः- 3-

इंदौर संभाग की यात्रा 13 सितंबर की सुबह धार जिले के गणपुर से प्रारंभ होगी, उसके उपरांत यात्रा माण्डवी, डोगरगांव, सिघाना, बोरूद, देदला, मनावर, लुन्हेरा, अवलदामान, गंधवानी होते हुए वासली पहुंचेगी.. यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 4-

 मालवा क्षेत्र की यात्रा राजगढ़ से प्रारंभ होगी, उसके उपरांत यात्रा दण्डजोड, कलीखेडा, टॉडी कला, हिरनखेडी, काली पीठ, खेड, आम्बा, सिदुरिया, काचरी, ब्यावरा, मलावर जोड, गरिया, नरसिंहगढ़, बैरसिया छोटा, भडावर, बोडा होते हुए पचौर पहुंचेगी, यात्रा में केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 5-

 ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा ग्वालियर ग्रामीण से प्रारंभ होकर भितरवार, पोहरी विधानसभा होते हुए शिवपुरी पहुंचेगी, यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा एवं बेबीरानी मौर्य शामिल रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.