Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

दिल्ली से आया संदेश, कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई खत्म, पहली लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

56

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब चंद ही महीनों का वक्त बचा हुआ है। इससे पहले उम्मीदवारों के नाम को लेकर लगातार विचार विमर्श किया जा रहा है। जहां एक तरफ एमपी बीजेपी अपनी पहली लिस्च जारी कर चुकी है तो उधर कांग्रेस भी लगातार उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर रही है। कांग्रेस भी जल्द ही अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कनरे जा रही है। इससे पहले कांग्रेस में भोपाल से लेकर दिल्ली तक मैराथन बैठकों का दौर जारी है।

 बीते दिन देर रात कल चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जहां 100 सीटों को लेकर चर्चा की गई तो आज हुई बैठक में बड़े फैसले लिए गए। मिली जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 160 सीटों पर सहमती बनी है। इसके अलावा सिंगल नाम वाली 160 सीटोम पर प्रत्याशियों के नाम तय हो गए है।

 इसके अलावा सिटिंग विधायक और 3 बार की हारी हुई सीटों पर भी नाम तकरीबन तय कर लिए गए है। दो नामों के पैनल वाली सीटों पर भी आज की बैठक में चर्चा की गई। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार की पहली लिस्ट को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर CEC फैसला लेगी। गौरतलब है कि टिकट घोषित करने में कांग्रेस जल्दबाजी नहीं करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस बीजेपी की दूसरी सूची का इंतज़ार कर रही है। कांग्रेस को डर है कि जल्द प्रत्याशी घोषित कर देने से पा्रटी को नुकसान झेलना पड़ सकता है। क्योंकि लिस्ट जारी कर देने के बाद नाराज़ दावेदार पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.