Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

सपा विधायक इरफान सोलंकी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

42

कानपुर: यूपी के कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने इरफान सोलंकी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इरफान सोलंकी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्हें जमानत देने से मामला प्रभावित हो सकता है। इसलिए जमानत नहीं दी जा सकत है।

जस्टिस एस रविंद्र भट्ट की अध्यक्षता वाली बेंच ने सोलंकी को जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि आपके खिलाफ गंभीर अपराध के मामलों मे मुकदमा दर्ज है। IPC की धारा 467 और 468 के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट ने कहा कि इसलिए अभी जमानत नहीं दी जा सकती क्योकि अभी कुछ मामलों मे आरोप तय होना बाकी है। आरोप तय होने पर आप कोर्ट मे अर्जी दाखिल कर सकते है।

सोलंकी की तरफ से वकील आर बसंत की ओर से कहा गया कि उनको ज़मानत दी जाए वह चार बार से विधायक है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि वह भागेंगे नहीं और सबूतों से छेडछाड भी नही करेंगे। कोर्ट ने उनकी उन दलीलों को भी खारिज कर दिया। वहीं यूपी सरकार की ओर से पेश ASG ऐश्वर्या भाटी ने सोलंकी की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि वह फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए हवाई यात्रा करते थे। इसके CCTV के सबूत भी मिले है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.