Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

भरतपुर: वृंदावन जा रही बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 12 की मौत, सभी मृतक गुजरात के

74

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur, Rajasthan) में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात के भावनगर से मथुरा-वृंदावन दर्शन को जा रही यात्री बस को एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर (Bus Accident) मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 12 अन्य बुरी तरह जख्मी हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

समाचार एजेंसी ANI ने भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा के हवाले से घटना की पुष्टि की है। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसा जयपुर-आगरा हाईवे पर हुआ।

भरतपुर जिले के हंतरा के पास जयपुर-आगरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 11 की मौत हो गई है। 12 घायल हो गए है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। – मृदुल कछावा (भरतपुर एसपी)

  • भरतपुर सड़क हादसा, अब तक की बड़ी बातें
  • घायलों को भरतपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
  • मृतकों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं
  • हादसा नेशनल हाईवे 21 पर हंतरा पुल पर हुआ

हादसे की सूचना मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिड़ला ने एक्स हैंडल पर लिखा,

राजस्थान के भरतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.