Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने तोड़े अहमदिया मुस्लिमों के धर्मस्थल, सिंध और पंजाब प्रांत में हुई घटना

66

लाहौर। पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों पर हो रहा अत्याचार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी साल जनवरी से अब तक यहां इनके 28 धर्म स्थलों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया गया। पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान द्वारा आई रिपोर्ट के अनुसार पुलिस और कट्टरपंथी लगातार इनको प्रताड़‍ित कर रहे हैं। अहमदिया मुस्लिमों के धर्मस्थलों को सरेआम तोड़ा जा रहा है।

कट्टरपंथी बना रहे इन्हें निशाना

पाकिस्तान के कुछ इलाकों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने इन्हें अपना निशाना बनाया, वहीं बाकी जगह पुलिस ने कट्टपंथियों के दबाव में आकर अहमदिया मुस्लिमों के धर्म स्थलों में घुसकर तोड़फोड़ की। इसी तरह की घटना कुछ दिनों पहले 8 सितंबर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में घटित हुई। इसमें पुलिस ने इनके धर्मस्थलों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस दौरान हाईकोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं किया, जिसमें 1984 से पहले बनाए गए अल्पसंख्यकों के धर्मस्थलों को तोड़ने पर रोक लगाई गई है।

पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों को किया जा रहा प्रताड़‍ित

पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कट्टरपंथी लगातार इन्हें प्रताड़‍ित करते हैं। इसमें अहमदिया मुस्लिमों के धर्म स्थलों को तोड़ने को कट्टरपंथियों ने अपना मानक बना लिया है। पाकिस्तानी पुलिस और प्रशासन भी दबाव में कुछ नहीं कर रहे हैं। अहमदियों मुस्लिमों को पाकिस्तान में कादिनी बोला जाता है जो अपमानजनक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.