Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ

देश के सांसदों के पास औसत 38 करोड़ की संपत्ति, तेलंगाना के सांसद सबसे अमीर

61

नई दिल्ली। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने देश के सांसदों की संपत्ति को लेकर अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा के 763 सांसदों की संपत्ति के आंकड़ों पर आधारित है। इसमें सामने आया है कि इन सभी सांसदों की कुल संपत्ति को मिलाया जाए तो यह 29,251 करोड़ रुपये है। वहीं रिपोर्ट में सांसदों की औसत संपत्ति 38.33 करोड़ रुपये बताई गई है।

सांसदों के हलफनामे पर तैयारी हुई रिपोर्ट

एडीआर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो इनमें भाजपा के 385 सांसदों की संपत्ति को मिलाया जाए तो यह 7051 करोड़ रुपये है। यह रिपोर्ट सांसदों द्वारा गए उस हलफनामे के आधार पर बनाई गई है जो उन्होंने राज्यसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए थे। वहीं आपराधिक केस वाले सांसदों की औसत संपत्ति को निकाला जाए तो यह 50 करोड़ रुपये के करीब है, वहीं बिना आपराधिक केस वाले सांसदों को लेकर औसत संपत्ति का आकंड़ा 30.50 करोड़ रुपये बताया गया है।

बीआरएस के 16 सांसद, इनकी कुल संपत्ति 6,136 करोड़ रुपये

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के 385 सांसदों की टोटल संपत्ति 7,051 करोड़ रुपये सामने आई। भारत राष्ट्र समिति(बीआरएस) सांसदों के केवल 16 सांसदों की संपत्ति ही 6,136 करोड़ रुपये है। उधर वाइएसआरसीपी के 31 सांसदों की संपत्ति को मिलाया जाए तो यह 4766 करोड़ रुपये, कांग्रेस के 81 सांसदों की कुल संपत्ति को मिलाएं तो 3,169 करोड़ रुपये का आंकड़ा सामने आया है। आम आदमी पार्टी(आप) के 11 सांसदों की संपत्ति का योग 1,318 करोड़ रुपये बताया गया है।

लक्षद्वीप के सांसद औसत संपत्ति में सबसे पीछे

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राज्यों में सांसदों की औसत संपत्ति का आंकलन करने पर तेलंगाना के सांसद सबसे ज्यादा अमीर मिले हैं। रिपोर्ट में तेलंगाना से संसद में 24 सांसदों की औसत संपत्ति ही 262.26 करोड़ रुपये सामने आई है। इनके बाद आंध्र प्रदेश के सांसद दूसरे नंबर पर है, यहां 36 सांसदों की औसत संपत्ति 150.76 करोड़ रुपये रिपोर्ट में सामने आई। तीसरे नंबर पर पर पंजाब के सांसद हैं, यहां से 20 सांसदों की औसत संपत्ति 88.94 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं सबसे कम औसत संपत्ति में लक्षद्वीप के सांसद हैं, जिनकी औसत संपत्ति 9.38 लाख रुपये बताई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.