Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा की तारीख में हुआ बदलाव, 14 सितंबर को नहीं अब इस दिन से होगी कथा, जानें वजह

83

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 15 सितंबर से बागेश्वर धान के पीठाधिश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुरू होने जा रही थी। लेकिन अब तारीखों में बदलाव किया गया है। भोपाल में बारिश के अलर्ट के चलते कथा की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा कथा का आयोजन कराया जा रहा है।

मंत्री सांरग ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के अलर्ट के चलते बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब 26,27 और 28 सितंबर को श्री हनुमंत कथा होगी। गौरतलब है कि एमपी मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में 14 से 19 तारीख के बीच भीषण बारिश का अर्लट जारी किया गया है, जिसे देखते हुए तारीख में बदलाव किया गया है।

बता दें इससे पहले 4 से 17 सितंबर तक श्री हनुमंत कथा होनी थी। लेकिन अब 26 सितंबर को अन्ना नगर से अशोका गार्डन तक दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 27 और 28 सितंबर को पीपुल्स मॉल परिसर में श्री हनुमंत कथा होगी। 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा। इसके अलावा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में अनंत चतुर्दशी का कार्यक्रम भी होगा। अनंत चतुर्दशी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में गणेश पूजन व विसर्जन संपन्न कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.