Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ...

भौम प्रदोष व्रत पर आज बनेंगे 3 शुभ योग, इस मंत्र का करें जाप

42

हिंदू धर्म में हर माह प्रमुख व्रत व त्योहार आते हैं, जो पूरी आस्था व उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। फिलहाल भादो मास चल रहा है और 12 सितंबर को Bhadrapad Bhaum Pradosh Vrat रखा जाएगा। भौम प्रदोष व्रत के दिन ग्रह-नक्षत्रों का खास संयोग भी बन रहा है, जिससे व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को दोगुना लाभ होगा।

भगवान शिव के लिए रखा जाता है प्रदोष व्रत

गौरतलब है कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर माह प्रदोष व्रत रखा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसे भौम प्रदोष व्रत कहते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आखिरी भौम प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023 को है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान जी की भी विशेष आराधना करना चाहिए।

भौम प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, भौम प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023 को है और इस दिन शाम 06.30 मिनट से रात 08. 49 मिनट तक शिव पूजा का शुभ मुहूर्त है। सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक पूजा कर लेना चाहिए।

ग्रह नक्षत्रों का ये शुभ संयोग

सितंबर माह के पहले भौम प्रदोष व्रत वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग और बुधादित्य योग निर्मित हो रहा है। शिवयोग में पूजा करने से भक्तों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:04 बजे से रात 11.01 तक रहेगा, वहीं शिव योग 12 सितंबर 2023 को सुबह 12:14 बजे से 13 सितंबर 2023 की सुबह तक रहेगा।

इस मंत्र का जरूर करें जाप

ऊं नम: शिवाय

ऊं आशुतोषाय नम:

ऊं नमो धनदाय स्वाहा

ऊं ह्रीं नम: शिवाय ह्रीं ऊं

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.