Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भाजपा की दूसरी सूची जल्द आ सकती है, दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में हुई प्रत्याशियों पर चर्चा

36

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी करेगी। कांग्रेस के कब्जे वाली या हारी सीटों की दूसरी सूची के लिए सोमवार को दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ मंथन किया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मप्र प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित दिग्गज नेता शामिल थे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगी अंतिम चर्चा

इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम की सूची तैयार करने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम चर्चा होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक बुधवार को बुलाई जा सकती है।

39 प्रत्‍याशि‍यों की पहली सूची हो चुकी है जारी

भाजपा ने पहली सूची में 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इनमें ज्यादातर वो सीट हैं जिनको भाजपा के सर्वे में कमजोर पाया गया था। अब हारी हुई 64 सीटों के प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आवास पर शाम सात बजे से बैठक आरंभ हुई, जो देर रात तक चली। पार्टी नेताओं ने पहली सूची के बारे में कार्यकर्ताओं के फीडबैक से भी दिग्गजों को अवगत कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.