Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

सीतापुर में आफत की रैना! मूसलाधार बारिश से 5 कच्चे मकान गिरे, मलबे में दबी नवजात बच्ची

20

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज मूसलाधार वर्षा के बीच पांच कच्चे मकान गिरने से दो लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूसलाधार बारिश में ग्राम बाहरी मऊ में एक कच्चा मकान गिर गया जिसमें संगीता (30) और एक नवजात बच्ची दब गई। गांव वालों ने तुरंत उन्हें निकाल लिया। बच्ची पूरी तरह महफूज रही मगर संगीता को गंभीर चोटे आयी जिन्हे सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया है। हादसे के समय उनका पति मुन्ना लाल दिल्ली में मजदूरी करने गया था।

एक अन्य घटना ग्राम सतनपुर में हुई जहां प्रेम प्रकाश (50)का कच्चा मकान गिर गया जिसमें वह दब गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया है उन्हें कसमंडा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। इसके अलावा सतनपुर गांव में रामाधार, इंद्रपाल एवं मैंकू के भी कच्चे मकान गिर गए हैं। एक अन्य घटना में थाना पिसावां अंतर्गत ग्राम लौकी का प्राथमिक विद्यालय की दीवारें भी गिर गई है। यह पुराना भवन था संयोग से स्कूल में छुट्टी थी अन्यथा कोई गंभीर हादसा हो जाता।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 व्यक्तियों और 140 भेड़ों की मौत हो गई। लगातार बारिश ने सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला, खासकर राज्य के कुछ जिलों में स्कूल दिनभर के लिए बंद कर दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.