Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रहस्य बना ASI हत्याकांड : एक या दो नहीं बल्कि सात गोलियां मारकर नहर में फेंका शव, पानीपत में तैनात था जवान

36

करनाल : किसने की ASI ऋषि पाल की हत्या? आखिर क्यों किया गया ऋषि पाल का मर्डर? ऋषि पाल की हत्या के बाद नहर में क्यों फेंक दिया शव? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस ढूंढ रही है। एक पुलिस के जवान की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कड़ियां जोड़ रही है। करनाल में बूढ़नपुर गांव में नहर से एक शव बरामद होता है। शव को देखकर लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तुरंत नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद उसकी फोटो पानीपत समेत अन्य पड़ोसी जिलों की पुलिस को भेजी गई। इस बीच पानीपत पुलिस ने शव की पहचान कर ली और शव पानीपत पुलिस में तैनात एएसआई ऋषि पाल का निकला, जिनकी तलाश की जा रही थी। ऋषि पाल के परिवार वाले पहुंचे और शव की शिनाख्त हुई।

ऋषि पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना में तैनात था। शनिवार रात से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।  कड़ी से कड़ी जोड़कर उसका पता लगाया जा रहा था। रविवार को उनको कई फोन भी किए गए और उन्होंने फोन नहीं उठाया तो शक काफी गहरा गया और उसके बाद  रविवार शाम होते-होते उनका शव करनाल नहर से बरामद हुआ। शव पर गोलियों के निशान थे। गोली के 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 7 निशान, यानी 7 गोलियां लगी हुई थी। ऋषि पाल की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया गया था। ऋषि को बेहतरीन काम के लिए पूर्व डीजीपी पीके अग्रवाल सम्मानित भी कर चुके हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में मेडिकल बोर्ड से उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है, जिससे इस मामले में गहनता से पूछताछ हो रही है। ऋषि पाल की हत्या किसने और किस कारण से की  ये बड़ा सवाल है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.