Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

राहुल गांधी के मुंह में दही जम गया, हिंदुओं को अपमानित करने पर नहीं बोलते : अनुराग ठाकुर

37

सिवनी। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने सोमवार को सिवनी पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण, खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में कहा कि सनातन धर्म को गाली देने में कांग्रेस का कोई नेता पीछे नहीं रहता।

उन्‍होंने कहा कि इनके ठगबंधन में जो चेहरे नजर आ रहे हैं, उनका न नेता है, न नीति है। नीयत में भी खोट है। ये लोग मुंबई की बैठक के बाद हिंदुओं और सनातन धर्म को अपमानित करने में लगे हैं।

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं, तो देश के अंदर के इनके नेता सनातन धर्म के खिलाफ हिंदुओं को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। राहुल गांधी के मुंह में दही जम गया है। वो एक शब्द नहीं बोले इन नेताओं के खिलाफ। इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है कि हिंदुओं को अपमानित करो और वोटों का धुव्रीकरण करो।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का मानना है वन नेशन वन इलेक्शन भारत के हित में है। इससे देश का समय व पैसा बचेगा। अगर हम इसकी मांग करते हैं तो कांग्रेस और विपक्ष विरोध क्यों करता है। विपक्ष वन नेशन वन इलेक्शन से क्यों डरता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे। पाकिस्तान ड्रोन व अन्य माध्यमों से हथियार, ड्रग्स और आतंकवाद को फैलाने काम करता है। इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा है। जब तक इस तरह की ओछी हरकतें बंद नहीं होतीं, तब तक बीसीसीआइ व दूसरे संघों ने निर्णय ले रखा है कि द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.