Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भारत ने पाकिस्तान को दिया 357 रनों का लक्ष्य विराट-राहुल ने जमाये नाबाद शतक

52

 एशिया कप के सुपर-4 राउंड मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत कल के 24.1 ओवरों के बाद से अपनी पारी शुरु की। विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाते हुए बेखौफ बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रनों तक पहुंचा दिया। विराट कोहली ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 94 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जमाए। ये विराट कोहली का 47वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 13000 रन भी पूरे किये। वहीं केएल राहुल ने 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 छक्के और 12 चौके जमाए।

रविवार का स्कोर

इससे पहले रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 147 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी थी। रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें उनके 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद रहे। खेल रुकने तक राहुल ने 28 गेंदों में 17 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने 16 गेंदों में 8 रन बनाए।

टीम इंडिया: प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: प्लेइंग XI

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.