Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

9/11 Terrorist Attack: आतंकी हमले से जब अमेरिका का सीना हुआ छलनी, दहशतर्गदों ने विमानों को बनाया था ‘मिसाइल’

72

इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सीने पर इस दिन हुए घातक आतंकी हमले ने एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस रहती दुनिया तक कायम रहेगी। साल 2001 में 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों का अपहरण कर अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन मुख्यालय को निशाना बनाया।

भले ही अब वहां सबकुछ बदल चुका है लेकिन वो भयानक लम्हा लोगों को नहीं भूलता। न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर कोन पर हुए आतंकी हमले की आज 22वीं बरसी है। उस दिन सुबह 19 अल कायदा आतंकियों ने चार वाणिज्यिक यात्री जेट एयरलाइनर्स को हाईजैक कर लिया था। आतंकियों ने दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स के साथ टकरा दिया था जिससे विमानों पर सवार सभी लोग तथा बिल्डिंग के अंदर काम करने वाले अनेकों लोग मारे गए थे। दोनों भवन दो घंटे के अंदर जमींदोज हो गए थे। इतना ही नहीं आसपास की बल्डिंग्स भी नष्ट हो गई थीं।

90 देशों के नागरिकों की गई जानआतंकियों ने तीसरे विमान को बस वाशिंगटन डी.सी. के बाह

र, आर्लिंगटन, वर्जीनिया में पेंटागन में टकरा दिया। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में मारे गए 2,977 पीड़ितों में से न्यूयॉर्क शहर तथा पोर्ट अथॉरिटी के 343 अग्निशामक और 60 पुलिस अधिकारी थे। पेंटागन पर हुए हमले में 184 लोग मारे गए थे। करीब 90 देशों के नागरिकों ने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी।

हमले से थर्रा उठा था अमेरिका

दुनिया पर धाक जमाने वाला अमेरिका इस हमले से पूरी तरह थर्रा गया था। चार यात्री विमान ने तब भारी तबाही मचाई थी। पूरी दुनिया ने एक सुर में इस आतंकी हमले की निंदा की थी और आतंकियों को सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इस हमले के मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन और उसके साथियों का खात्मा करने के लिए अरबों डॉलर खर्च डाले वे खाली हाथ रहे। इसके बाद अमेरिका के नए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मिशन को अंजाम दिया। अमेरिका ने सद्दान हुसैन पर ‘तबाही के हथियार’ बनाने का आरोप लगाते हुए इराक पर हमला बोल दिया। सद्दाम हुसैन को 2003 में अमेरिका ने फांसी पर लटकाया। 9/11 हमले के असली गुनहगार ओसाम बिन लादेन को मारने के लिए साल 2011 में अमेरिका ने पाकिस्तान में स्ट्राइक कर लादेन को मारा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.