Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

शहर में 24 घंटे में 10 एमएम बारिश, आज भी होगी

35

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी के सक्रिय होने से शहर में गत पांच सितंबर से वर्षा का दौर शुरू हुआ है, जो रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान दिन के बजाय रात के समय ज्यादा वर्षा हो रही है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जहां 9.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, तो वहीं रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 616.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब यह सिस्टम कमजोर हो गया है, इससे तापमान में भी इजाफा हुआ है।

बंगाल की खाड़ी से बढ़ा कम दवाब का क्षेत्र

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से बढ़ा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती घेरे में तब्दील होकर गुजरात की ओर जा चुका है। मानसून की ट्रफ लाइन गुना-कोटा के ऊपर बनी है। सोमवार को भी स्थानीय प्रभाव से वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 13 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से आगामी 16 सितंबर तक शहर में वर्षा का दौर चलता रहेगा।

24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान भी संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के साथ ही भिंड, मुरैना, दतिया जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। ग्वालियर में स्थानीय प्रभाव से वर्षा की संभावना है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन भी गुना-कोटा होते हुए निकल रही है। ग्वालियर इसके उत्तर में पड़ रहा है। अगले दो दिन के अंदर बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा, जिसके प्रभाव से 16 सितंबर तक वर्षा का क्रम जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.