Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल में दिखा पहला 'जेन अल्फा' प्रोटेस्ट: KVS में विलय के खिलाफ सड़क पर उतरे रीजनल स्कूल के 400 छात... देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ईको कार के उड़े परखच्चे और 4 लोगों की मौत DJB सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट घोटाला: कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने खुद रखीं दलीलें, रिमांड और न्यायिक हिर... केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी ₹13,041 करोड़ के 5 मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, रेल और रोड नेटवर्क को मिलेग... गॉल टेस्ट में मानव सुथार का ऐतिहासिक कारनामा: श्रीलंकाई डेब्यूटेंट को गोल्डन डक कर दोहराया अनिल कुंब... 'काला हिरण' फिल्म विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रोड्यूसर अमित जानी... PoJK में पाकिस्तान सेना और आतंकी नेटवर्क का गठजोड़ उजागर, मंच पर दिखा जैश कमांडर अमेजन पर CCPA का बड़ा हंटर: 'राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम पर बेची जा रही थी सामान्य मिठाई, ₹1 ला... रोजमर्रा के काम से लेकर वैश्विक खतरे तक: एंथ्रोपिक की रिपोर्ट ने AI सुरक्षा पर खड़े किए सवाल भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक पितृपक्ष, पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का पावन पर्व

PM मोदी ने की कोरिया, कोमोरोस के राष्ट्रपतियों से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

46

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल तथा कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी से रविवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

येओल ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री को दी बधाई
येओल ने भारत की जी-20 अध्यक्षता तथा चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है इसलिए दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा उत्पादन, सेमीकंडक्टर एवं ईवी बैटरी प्रौद्योगिकी सहित द्विपक्षीय विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा कर क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

भारत-कोमोरोस संबंधों को मिलेगा काफी बढ़ावा 
मोदी ने कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति अजाली असौमानी से भी मुलाकात की। इस दौरान अजाली असौमानी ने मोदी को अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाने में उनकी पहल एवं प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि अफ़्रीकी संघ भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान संगठन का हिस्सा बना। इससे भारत-कोमोरोस संबंधों को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जी20 सफल अध्यक्षता के लिए भारत को बधाई दी।

मोदी ने जी-20 में शामिल होने पर अफ्रीकी संघ और कोमोरोस को बधाई दी और विकासशील देशों की आवाज को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने वर्तमान में चल रही कई पहलों पर संतोष व्यक्त किया और समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण तथा विकास साझीदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.