Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

लोटे से पति के सिर पर बार-बार हमला कर की हत्या, पत्नी बोली- शक की आदत और मारपीट से थी परेशान

33
मंडला । जिले के पुलिस चौकी लिंगा क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में एक महिला ने पीतल के लोटे से बार-बार वार कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति की शक करने की आदत व मारपीट से बहुत परेशान हो गई थी।

थाना कोतवाली प्रभारी शफीक खान ने बताया कि शनिवार को पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि ग्राम हरदुआ में रामप्रसाद मलगाम की हत्या कर दी गई है। प्राप्त सूचना की तस्दीक के लिए चौकी प्रभारी लिंगा पोंडी टीम के साथ घटना स्थल रवाना हुए। घटना स्थल पहुंच वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव की परिस्थितियों के अवलोकन से प्रथम दृष्टतया मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर से धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस विवेचना के दौरान साक्षियों, पड़ोसियों और घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ की। जांच पड़ताल के दौरान तथ्यों के आधार पर मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपिता ने बताया कि पति के शक करने और उसकी मारपीट से बुरी तरह प्रताड़ित हो चुकी थी। जान से मारने की नीयत से उसने खटिया के नीचे रखे पीतल के लोटे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। महिला ने पुलिस के सामने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

इनका रहा विशेष योगदान

कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शफीक खान, उप निरीक्षक अमित शर्मा, चौकी प्रभारी लिंगा पौडी, उप निरीक्षक प्रिती वर्मा, सउनि अक्षय यादव, अशोक राणा, प्रआर शिवनारायण, आर संतोष, रमेश, धननंजय वल्के, इशरार खान, रामभरोस, प्रसन्नजीत, ब्रजेश शामिल रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.