Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...

इंटरनेट मीडिया के जरिए माहौल बनाने शुरू हुई तैयारी

56

बिलासपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ ही राज्य सरकार की विफलता को लोगों के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए भाजपाई रणनीतिकारों ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का उसी अंदाज में उपयोग करने की रणनीति बनाई है। आइटी प्रकोष्ठ को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रत्येक पोलिंग बूथ में बूथ प्रभारियों की अगुवाई में ग्रुप बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें बूथ के मतदाताओं के साथ ही समाज प्रमुखों और युवाओं को जोड़ा जा रहा है। जिले के सभी 1497 पोलिंग बूथों में इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म का उपयोग किया जाएगा।

चुनावी सभा,वाल राइटिंग,बैनर पोस्टर के अलावा भाजपा इस बार चुनाव को एक अलग अंदाज में लड़ने की रणनीति बनाई है। राज्य की सत्ता पर वापसी के लिए चुनाव प्रचार के तरीके और लोगों के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचने के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के विकल्प को खुला रखा है।

इसके लिए बूथ प्रभारियों के अलावा शक्ति केंद्र प्रभारी,विस्तारकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। वाट्सएप ग्रुप के अलावा फेसबुक,इंस्टाग्राम व एक्स के जरिए भी माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। मतदाताओं के बीच अपनी बात को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और सकारात्मक चर्चा के लिए वाट्सएप और टेलीग्राम को सशक्त माध्यम के रूप में रखा गया है।

आइटी प्रकोष्ठ वाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए ग्रुप बनाने और लोगों को जोड़ने के लिए प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। टेलीग्राम के जरिए ग्रुप बनाने और मेंबर को जोड़ने के लिए असीमित संख्या है। इसमें फोटो भी आसानी के साथ अपलोड हो जाता है। इंटरनेट मीडिया के ये दोनों महत्वपूर्ण प्लेटफार्म के जरिए लोगों को जोड़कर अपनी बातों को उनके सामने रखने की तैयारी शुरू हो गई है।

जिले में 341 शक्ति केंद्र

जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 1497 पोलिंग बूथ है। भाजपा ने संगठनात्मक कामकाज को आसानी के साथ संचालित करने के लिए जिले को 16 मंडलों में विभाजित कर दिया है। इसमें 341 शक्ति केंद्र का गठन किया है। एक शक्ति केंद्र में तीन से पांच बूथ को शामिल किया है। कहीं-कहीं छह भी है। शक्ति केंद्र में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। शक्ति केंद्रों के माध्यम से संगठनात्मक कामकाज को संचालित किया जा रहा है। आइटी प्रकोष्ठ इन्हीं संगठनात्मक ढांचे के अनुरुप अपने काम को अंजाम देगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.