Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

क्या सही में भारत मंडपम में थोड़ी सी बारिश के बाद ही भरा गया था पानी? कांग्रेस के ट्विट को मिल जवाब

44

हाल ही में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में G20 शिखर सम्मेलन हुआ है। जहां दुनियाभर के तमाम नेताओं ने एक साथ बैठकर कई मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद भारत के जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में पानी भरने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इनके वायरल होने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस को भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया। इसने कहा कि एक बारिश ने खोखले विकास के दावे को उजागर कर दिया है। हालांकि वीडियो-तस्वीरें वायरल होने के साथ विपक्ष का सरकार ने जवाब देते हुए इसका खंडन किया है।

कांग्रेस शेयर किया वीडियो

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जलमग्न भारत मंडपम का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि खोखला विकास मॉडल उजागर हो गया। भारत मंडपम जी20 के लिए तैयार किया गया था और 2,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। एक ही बारिश ने दावों की पोल खोल दी।

सुरजेवाला ने भी साधा निशाना

 कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘3,000 करोड़ रुपये की लागत से बना भारत मंडपम थोड़ी सी बारिश में तैरता नजर आया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिन में ज्यादा बारिश ना हो और जी20 शिखर सम्मेलन सकुशल संपन्न हो गया। मोदी सरकार ने गरीबों को पर्दे से ढक दिया। मगर कोई भी दिखावा उसके कुकर्मों को नहीं ढक सकता। सुरजेवाला ने कहा कि वैसे भी, मोदी सरकार में आयोजनों और उद्घाटनों के बाद कुछ नहीं टिकता।’

 इधर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने भी सरकार पर तंज किया और कहा, ‘करोड़ों रुपये की लागत से G20 सदस्यों की मेजबानी के लिए बनाए गए ‘भारत मंडपम’ की तस्वीरें। विकास तैर रहा है।’ दूसरी तरफ पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक वीडियो में दावा किया गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर जलभराव है।’

पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया सच

 पीआईबी फैक्ट चेक ने पोस्ट में आगे कहा कि यह दावा अतिशयोक्तिपूर्ण और भ्रामक है। रात भर की बारिश के बाद पंपों को काम पर लगाने के कारण खुले क्षेत्र में मामूली जलजमाव को तेजी से साफ कर दिया गया। फिलहाल आयोजन स्थल पर कोई जलजमाव नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.