Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

‘हम अति आत्मविश्वास के कारण घोसी उपचुनाव हारे’ नतीजों पर डिप्टी CM केशव का आया रिएक्शन

49

बहराइच: घोसी उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार पर पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि घोसी का उपचुनाव हम हारे हैं इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हार-जीत की समीक्षा पार्टी करेगी। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में हम कमल खिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन वहां जीतेगा। उपचुनाव में हम सभी को अति आत्मविश्वास था जिसके कारण हारे हैं, लेकिन हार को जीत में बदलने में समय नहीं लगता है।

एक दिवसीय भ्रमण पर बहराइच पहुंचे डिप्टी सीएम ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे, तब सपा साफ हो गई थी। 2022 में वह सरकार बना रहे थे लेकिन नहीं बना पाए। एक सीट जीत लेने से वह जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं। जनता उनकी हवा निकाल देगी। वह उप मुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वह हर बार कार्यकर्ताओं से यही कहने आते हैं कि जैसे सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं, वैसे ही वह भी भाजपा के सिपाही पहले हैं।

वहीं, जी-20 सम्मेलन को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। आज भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ गया है। देश का सम्मान जब बढ़ता है तो सिर्फ प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं बढ़ता बल्कि पूरे देश के नागरिकों का भी मान बढ़ता है। कांग्रेस जो सालों में नहीं कर पाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र नौ सालों में कर दिया। जिसके चलते आज पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है अबकी बार फिर मोदी सरकार।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.