Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

‘पार्टी में कोई फूट नहीं’, NCP के शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग को भेजा जवाब

45

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार खेमे ने शनिवार को कहा कि उसने निर्वाचन आयोग को बता दिया है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए कुछ शरारती लोगों के छोड़कर जाने के अलावा पार्टी में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले बागी समूह के संदर्भ में यह बात कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने एक बयान में कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) ने अजित पवार द्वारा दायर एक याचिका पर उसका जवाब मांगा था। पार्टी ने चुनाव आयोग को अपना ‘प्रारंभिक जवाब’ सौंपा है।

शरद पवार खेमे ने कहा, ‘‘हमने अजीत पवार के विरोधाभासी रुख को साबित किया है और यह भी बताया कि उन्होंने कैसे बिना किसी कानूनी अधिकार के निर्वाचन आयोग के समक्ष दावा किया।” इसने कहा, ‘‘हमने निर्वाचन आयोग को बताया है कि कुछ शरारती लोगों के अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए पार्टी से दलबदल करने के अलावा इसमें (पार्टी में) कोई विवाद नहीं है।”

शरद पवार खेमे ने कहा कि संगठन अक्षुण्ण है और यह पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के साथ मजबूती से खड़ा है। अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक इस साल जुलाई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया। इसके बाद में अजित पवार ने राकांपा पर अपना दावा किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.