Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

G20 Summit: कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के आसमान में उड़ता दिखा ड्रोन, पुलिस अधिकारियों में मची खलबली

29

 G20 शिखर सम्मेलन के लिए जब दुनियाभर के नेता राष्ट्रीय राजधानी में जुटे हैं तो उसी दौरान मध्य दिल्ली में आसमान में एक ड्रोन को उड़ते हुए देख पुलिस कर्मियों के बीच खलबली मच गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक फोटोग्राफर जन्मदिन की एक पार्टी की तस्वीरें लेने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है। यह घटना शुक्रवार शाम की है जब शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शहर में डिजिटल तौर पर लॉकडाउन जैसी स्थिति है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नियंत्रण कक्ष ने पता लगाया कि मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में आसमान में एक ड्रोन उड़ रहा है। उसने पुलिस को सूचना दी और एक दल घटनास्थल पर पहुंचा।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद यह पाया गया कि वहां जन्मदिन की एक पार्टी चल रही थी और एक फोटोग्राफर समारोह की तस्वीरें एवं वीडियो बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत दिए आदेश की अवज्ञा) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 29 अगस्त से 12 सितंबर तक पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एअर बैलून जैसी वस्तुओं को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर विश्वभर के नेताओं के शहर में आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी और खासतौर से नई दिल्ली जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के साथ 50,000 सुरक्षा कर्मी, के9 श्वान दल, पुलिस के घुड़सवार दल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) मदद कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.