Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड मंत्रालय में JSSC CGL कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक, मुख्य गेट पर बिना आईडी एंट्री बैन बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, जुटेंगे 900 खि... रांची में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी और थमी शहर की रफ्तार JSSC CGL परीक्षा परिणाम रद्द होने पर गरमाई झारखंड की सियासत, बाबूलाल मरांडी ने CM को घेरा पलामू में अवैध संबंध में खौफनाक डबल मर्डर: पहले प्रेमी की हत्या, फिर बदले में चाचा को उतारा मौत के घ... जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाएं रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला रामगढ़ के गोला में कुएं में गिरे 2 जंगली हाथी: वन विभाग ने जेसीबी से रास्ता बनाकर 2 घंटे में किया सु... सितंबर के मध्य तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 'PRTC जूनियर' बसें, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा ... लुधियाना के लोधी क्लब रोड पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, युवक से पर्स, नकदी और मोबाइल लूटा लुधियाना में कॉलेज जा रहे छात्र की इनोवा रोककर लूट, महंगा स्मार्टफोन छीनकर 4 बदमाश फरार

G-20 Summit में PM मोदी की पहचान ‘भारत‘, नेमप्लेट से इंडिया गायब…सदस्य देशों को बड़ा संदेश

43

नई दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान ‘भारत’ का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर पेश की गई है। सरकार ने G20 के कई आधिकारिक दस्तावेजों में देश के लिए ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है। संविधान में देश के लिए ‘इंडिया’ के साथ-साथ ‘भारत’ शब्द का उपयोग किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। मोदी ने ‘भारत मंडपम’ में जब शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, उस समय उनके सामने रखी नाम पट्टिका में ‘भारत’ लिखा था। जी20 के प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों को ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ के नाम से डिनर का निमंत्रण भेजा गया है। इस कदम ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

विपक्षी दलों का दावा है कि सरकार विपक्ष के ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस) नाम से गठबंधन बनाने के मद्देनजर देश के नाम से ‘इंडिया’ शब्द हटाना चाहती है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत’ शब्द की सांस्कृतिक जड़ों का हवाला देते हुए इस प्राचीन हिंदी नाम के इस्तेमाल की सराहना की है। कुछ नेताओं ने दावा किया कि अंग्रेजी नाम ‘इंडिया’ औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। बहरहाल, भाजपा ‘भारत बनाम इंडिया’ की बहस में पड़ने से काफी हद तक परहेज कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि संविधान में देश के लिए दोनों नाम का इस्तेमाल किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.