Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...

जोरों-शोरों से चल रही है ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, रश्मिका मंदाना ने सेट से शेयर की फोटोज

46

‘पुष्पा द राइज’ के बाद से ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्मा द रुल’ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। फिल्म मेकर्स भी अब फिल्म से जुड़ी अपडेट दर्शकों के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ में अपने लुक की जानकारी फैंस से शेयर की थी। वहीं अब ‘श्रीवल्ली’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रश्मिका ने ‘पुष्पा 2’ के सेट से कुछ फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। जिसे देखने के बाद फैंस में ‘पुष्पा द रूल’ को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

शुरू हो चुकी है पुष्पा 2 की शूटिंग

‘पुष्पा’ के फैंस मूवी के सीक्वल से जुड़ी हर छोटी- बड़ी अपडेट को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना ने फिल्म के सेट से एक एक्सक्लूसिव तस्वीर साझा की है। जिसे देखने के बाद लोग फिल्म को लेकर अंदाजा लगाने लगे हैं कि इस बार शायद श्रीवल्ली कुछ अलग अवतार में दिखाई देने वाली है। रश्मिका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें एक आलीशान घर नजर आ रहा है। फोटो को देख कहा जा सकता है कि पुष्पा द रुल काफी ग्रैंड होने वाली है।

रईस अंदाज में नजर आएगी श्रीवल्ली

रश्मिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा ‘पुष्पा 2।’ इस पोस्ट से लोग कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में श्रीवल्ली, रानी बनकर राज करने वाली है। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग मेकर्स काफी जोर-शोर से कर रहे हैं। फिल्म कुछ ही महीनों बाद थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसी को देखते हुए मेकर्स फिल्म को परफेक्ट बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ‘पुष्पा द राइज’ को जनता से मिले प्यार को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने वादा किया था कि पुष्पा का अगला पार्ट पहले से भी ज्यादा शानदार होगा।

22 मार्च को रिलीज होगी पुष्पा 2

बता दें कि पुष्पा द रुल का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में हैं। ‘पुष्मा: द रूल’ का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया मिलकर कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 22 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.