Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

G20: मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार भारत, लाइट्स, फुव्वारे और रंगों के साथ दुल्हन की तरह सज गई दिल्ली

58

 भारत, 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन को सुनिश्चित करते हुए पहली बार विश्व नेताओं की मेजबानी करेगा। जी-20 सम्मेलन के लिए पूरी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।  सड़क किनारे पौधे लगाए गए है इसके साथ दिवारों को कलरफूल रंगों के साथ सजाया गया है। G-20 का Logo, सेंट्रल वर्ज का काम, साथ ही चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी।  दीवारों पर पेंटिंग्स, मूर्तियां, रंग बिरंगी लाइट्स लगाई गई हैं। सरकार द्वारा सड़कों, फुटपाथों, गोलचक्करों, बाजारों, फ्लाईओवरों और सार्वजनिक स्थानों को सजाने के लिए 1 लाख से अधिक गमलों में लगे पौधों का उपयोग किया गया है।

जी20 शिखर सम्मेलन में 19 देश  होंगे शामिल
भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शीर्ष नेता भाग लेंगे। जिसमे 19 देश- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया रिपब्लिक, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान, राष्ट्रीय राजधानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक और कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित अन्य लोगों की मेजबानी करेंगे।

पूरी दिल्ली सुरक्षा के कड़े घेरे में
सुरक्षा के मोर्चे पर दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह भी अपनी सुरक्षा जांच जारी रखते हुए छह एनएसजी डॉग स्क्वाड सदस्यों की टीम तैनात।  सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एनएसजी के डॉग स्क्वाड के ये विशेष रूप से ट्रेनेंड सुरक्षा सदस्य उनके अन्य सहयोगियों में से हैं, जिन्हें रणनीतिक रूप से भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) और पूसा परिसर में भी तैनात किया गया है – अन्य स्थान जहां शिखर सम्मेलन और संबंधित कार्यक्रम निर्धारित हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में  यातायात नियमों पर प्रतिबंध लागू:
शिखर सम्मेलन के कारण नई दिल्ली जिले को शुक्रवार सुबह 5 बजे से रविवार रात 11.59 बजे तक नियंत्रित क्षेत्र-I के रूप में नामित करते हुए , दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार सुबह कहा कि रजोकरी सीमा से शहर में बसों की आवाजाही 8 सितंबर से 10 सितंबर तक रोक दी गई है। दवाओं को छोड़कर, ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं को उस क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया गया है जहां जी20 शिखर सम्मेलन स्थल और प्रतिनिधियों के लिए होटल स्थित हैं।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट पर भी एडवाइजरी लागू
ट्रांसपोर्रट विभाग ने आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति के काम में लगे वाहनों को वैध ‘नो एंट्री परमिशन’ के साथ दिल्ली में घुसने की इजाजत दी है। वहीं राजधानी के नई दिल्ली क्षेत्र को कंट्रोल जोन-I घोषित किया गया है।  नई दिल्ली में ये 8 सितंबर 2023 से सुबह 5 बजे से 10 सितंबर 2023 तक 11.59 तक लागू रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.