Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायपुर पहुंचे, भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल

48

रायपुर। Mallikarjun Kharge Visit Raipur: कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को राजीव भवन में बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें संभवत: स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि 35 सीट पर एक नाम पर सहमति बन गई है। मंत्रियों और विधायकों की सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पहली सूची में होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार शाम को रायपुर पहुंचे।

नवा रायपुर के होटल मेफेयर में खरगे के साथ कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में मंथन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य नेता मौजूद थे। खरगे शुक्रवार को राजनांदगांव के भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राजनांदगांव के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद खरगे का यह तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में फरवरी में रायपुर आए थे और चुनावी सभा को संबोधित किया था। पिछले महीने खरगे की जांजगीर-चांपा में सभा हुई थी।

पहली सूची के अंतरकलह से उबर नहीं पाई भाजपा

भाजपा की दूसरी सूची लटकने के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहली सूची के बाद जो अंतरकलह मची है, उससे भाजपा उबर नहीं पाई है। कई जगहों पर पार्टी प्रत्याशी के नाम पर विरोध हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सभा में भीड़ नहीं आ रहा है। चाहे कितना भी डंडा चला लें, केंद्रीय संगठन मान चुका है कि यहां कुछ होना नहीं है। भिलाई की सभा में भीड़ नहीं पहुंची। रायपुर में आरोप पत्र जारी करने के लिए साढ़े दस बजे पहुंचे, लेकिन लोग नहीं थे, तो 12 बजे तक कार्यक्रम को बढ़ाया गया। सरायपाली की सभा में भी भीड़ नहीं थी, तो भाषण देने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंच गए।

पीएम आए, कुछ देकर नहीं गए: बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी रायपुर आए थे, कुछ देकर तो नहीं गए, बल्कि झूठ बोलकर गए। भाजपा की कलई खुल गई है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को पसंद नहीं कर रही है। 15 साल भाजपा ने ठगा है और लूटा है। कांग्रेस सरकार आम आदमी के लिए काम करती है। इसलिए कांग्रेस के कार्यक्रम में दो लाख नौजवानों की भीड़ थी और भाजपा की सभा से भीड़ नदारद थी।भागवत राज्यपाल को बोले आरक्षण लागू करेंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर सवाल किया, जिसमें उन्होंने आरक्षण की वकालत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव के समय ताे ये आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे थे, आज सुर कैसे बदल गए। अगर ऐसा है, तो मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को बोलें कि यहां आरक्षण संशोधन विधेयक लागू किया जाए।

जुटेगा पूरा मंत्रिमंडल

राजनांदगांव में होने वाले सम्मेलन में केंद्रीय नेताओं के साथ ही छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल जुटेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सप्तगिरीशंकर उल्का, विजय जांगिड विशेष रूप से शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.