Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मायके में महिला से गैंगरेप! आधी रात घर में घुसे तीन युवकों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा बांधकर…..

34

ग्वालियर। जिले के घाटीगांव में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। देर रात घर के अंदर घुसे तीन लोगों ने 40 साल की महिला का साफी से मुंह बांधकर गैंगरेप किया। आरोपी भागते इससे पहले ही महिला के परिजन आ गए। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले। जबकि तीसरा आरोपी पकड़ में आ गया और महिला के घर वालों ने उसकी जमकर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल मुरैना जिले के नूराबाद ससुराल से एक 40 साल की महिला रक्षाबंधन पर ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के चराई डांग गांव में मायके आई थी। भाई खेत पर रखवाली करने के लिए चला गया। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। महिला आंगन में अकेली सो रही थी। तभी देर रात 2 बजे लोकेन्द्र, रूस्तम और इंद्रभान गुर्जर ने धक्का मारकर मेनगेट खोला और उसे सोते वक्त दबोच लिया। शोर नहीं मचाए इसलिए उसके मुंह में साफी ठूंस दी। उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान दूसरे भाई की पत्नी आ गई। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। इंद्रभान गुर्जर को लोगों ने धर दबोच लिया। गुस्से में उसे जमकर पीटा। जब पुलिस पहुंची तो इंद्रभान जख्मी हालत में पड़ा मिला। जिसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। जबकि मौका पाकर दो आरोपी लोकेंद्र और रुस्तम फरार हो गए। घायल आरोपी बेहोश है। उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर फरार दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

निरंजन शर्मा ASP ग्वालियर ने बताया कि घाटीगांव में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। देर रात घर के अंदर घुसे तीन लोगों ने 40 साल की महिला का साफी से मुंह बांधकर गैंगरेप किया। आरोपी भागते इससे पहले ही महिला के परिजन आ गए। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले। जबकि तीसरा आरोपी पकड़ में आ गया और महिला के घर वालों ने उसकी जमकर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.