Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान

Sanatan पर विवादित बयान देने वाले Udayanidhi Stalin को थप्पड़ मारो, 10 लाख रुपए नकद पाओ

25

चेन्नई। सनातन धर्म पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर बवाल जारी है। ताजा खबर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से है। यहां हिंदूवादी संगठन जन जागरण समिति ने उदयनिधि को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। शहर में कई स्थानों पर इसके पोस्टर लगाए गए हैं।

कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, इन्हें जड़ से मिटा देते हैं। ऐसे ही हमें सनातन को मिटाना है। सनातन का विरोध कर उसे ख़त्म करना चाहिए। यह सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।

कौन हैं उदयनिधि स्टालिन

उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में डीएमके पार्टी के नेता हैं। प्रदेश की डीएमके सरकार में इनके पिता एमके स्टालिन मुख्यमंत्री हैं। पिता ने बेटे को अपनी सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री बनाया है।

सनातन का विरोध बना चुनावी मुद्दा

पूरे मामले पर राजनीति जारी है। कांग्रेस के नेता जहां उदयनिधि स्टालिन के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का साथ हिंदू विरोधियों के साथ है।

कोर्ट तक पहुंचा मामला

उदयनिधि के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक में मंत्री प्रियांक खरगे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में केस दर्ज किया गया है। प्रियंका ने भी उदयनिधि के बयान का समर्थन किया था। इस तरह यह लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.