Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

हमारे जलाशयों में पानी ही पानी

26

पिछले दो दिनों से अच्छी वर्षा होने से मिली राहत जिले में पिछले कुछ दिनों से हुई अच्छी बरसात के बाद खूंटाघाट डेम (खारंग जलाशय) भर चुका है। इस साल देरी से मानसून आने के बाद भी अगस्त के पहले सप्ताह में ही रतनपुर के पास स्थित अंचल के सबसे बड़े पर्यटन केंद्र खूंटाघाट बांध का वेस्ट वियर छलकने लगा था। लगातार यह तीसरा साल है, जब वेस्ट वियर रपटा से जुलाई के अंतिम और अगस्त में ही पानी का बहाव शुरू हो गया।

बांध से लगातार पानी देने के कारण वर्तमान में यहां 78.82 प्रतिशत जल का भराव है। इसी तरह बिलासपुर संभाग के रायगढ़ स्थित केदार नाला में 97.21 प्रतिशत जलभराव है। मालूम हो कि वर्ष 2022-23 में जिले के दो वृहद, एक मध्यम एवं 216 लघु सिंचाई योजनाओं तथा पांच नलकूप योजनाओं से 104726 हेक्टयर में खरीफ सिंचाई के लक्ष्य के विरुद्ध 9,6504.62 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई की गई है। बैठक में रबी फसल में धान को छोड़कर अन्य रबी फसलों के लिए पानी देने का निर्णय लिया गया, जिले में वर्ष 2022-23 के लिए अन्य रबी फसलों के लिए 10,564 हेक्टयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जलाशय जलभराव (प्रतिशत में) सिंचाई खरीफ (हेक्टेयर में)

  • खूंटाघाट (खारंग) 78.82 48,785
  • मनियारी 72.66 5,200
  • अरपा भैंसाझार 28.35 2,500
  • घोंघा 65.20 8,343
  • खम्हारपाकुट 71.00 3,441
  • किंकरी 60.72 4,048
  • केदार नाला 97.21 4,251
  • पुटका नाला 78.18 1,700

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.