Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अफगानिस्तान के सामने मुश्किल लक्ष्य श्रीलंका ने 50 ओवरों में ठोके 291 रन

38

 श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अहम मुकाबला चल रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन बना दिए। इस तरह अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 292 रनों का मुश्किल लक्ष्य है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अफगानिस्तान के लिए ये मैच जीतना जरुरी है, लेकिन ये आसान नहीं दिख रहा है।

श्रीलंका की पारी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत शानदार रही। श्रीलंका के ओपनर पथूम निसंका और दिमुथ करूणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद श्रीलंकाई टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। लेकिन कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका ने शानदार साझेदारी निभाई और टीम को मुश्किल से उबारा। कुसल मेंडिस ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 84 गेंदों पर 92 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनके अलावा चरिथ असलंका ने भी 43 गेंदों पर 36 रन बनाए। इसके बावजूद एक वक्त श्रीलंकाई टीम 227 रनों पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन महीश तीक्ष्णा और दुनिथ वेल्लेगे ने आठवें विकेट के लिए 64 रनों की अहम पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 291 रनों तक पहुंचाया।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी

अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नैब ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये। गुलबदीन ने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा राशिद खान ने 2 विकेट झटके। वहीं मुजीब उर रहमान को एक कामयाबी मिली। अफगानिस्तान टीम को सुपर-4 राउंड राउंड में जगह बनाने के लिए लक्ष्य 37.1 ओवर या उससे पहले हासिल करना होगा. लेकिन अगर अफगानिस्तान टीम 37.1 ओवर के बाद मुकाबला जीतती है तो सुपर-4 राउंड में खेलने का सपना टूट जाएगा।

इसके बाद सुपर-4 राउंड के मुकाबले

बता दें कि यह एशिया कप का आखिरी ग्रुप मैच है। इसके बाद 6 सितंबर से सुपर-4 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीम सुपर-4 राउंड के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है। वहीं ग्रुप-बी से शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेशी टीम सुपर-4 राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अफगानिस्तान टीम को सुपर-4 राउंड में पहुंचने के लिए ना सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि 37.1 ओवरों में ही 292 रन बनाने होंगे। किसी भी टीम के लिए ये बहुत मुश्किल है। इसलिए श्रीलंका का अगले राउंड में पहुंचना तय है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.