Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक से पहले दिल्ली पहुंचे सुरजेवाला, हुड्डा कैंप की मल्लिकार्जुन खड़गे से की शिकायत

39

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टिया चुनाव की तैयैरियों में जुट गई है। वहीं, आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक भी होने वाली है, जिसमें कांग्रेस नेताओं की चुनावी जिम्मेदारी तय किए जाने की जानकारी भी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक के पहले MP कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला दिल्ली पहुंचे हैं।

दरअसल, हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बनाने के लिए इन दिनों स्टेट ऑब्जर्वर सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन, ऑब्जर्वर के इन बैठकों में अब हंगामा की तस्वीर भी दिखने लगी है। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली है। करनाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला समर्थन को के बीच सड़क की वजह से अब यह मामला हाईकमान तक पहुंच गया है। करनाल में भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला अच्छा के लोगों में लात घूंसे तक चलने की नौबत आ गई। अब इसी मामले को लेकर मंगलवार देर रात को रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात की है।

शिकायत मे बताया गया कि हरियाणा में हुड्डा समर्थक कांग्रेस ऑब्जर्वर कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला कैंप के नेताओं से बुरा बर्ताव कर रहे हैं। हालांकि आज शाम होने वाली कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में शामिल होने के लिए सुरजेवाला वापसी कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.